सासाराम, फरवरी 22 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। झारखंड के जंगलों से रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में पहुंचे हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने सोनडीला पर बने तीन मड़ई को नुकसान पहुंचाया। वहीं एक किसान के डीजल को उखाड़ फेंका। जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची व हाथी को पकड़ने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...