बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- झारखंड के चर्चित कैरव गांधी अपहरणकांड का तार शेखपुरा से जुड़ा टाटा से आई एसटीएफ की टीम ने दरियापुर से करण यादव को किया गिरफ्तार अरियरी के धनकौल गांव के सब्बन खान का भी नाम आया है सामने शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। झारखंड के टाटा में हुए चर्चित कैरव गांधी अपहरणकांड का तार अब शेखपुरा से भी जुड़ गया है। झारखंड से आयी एसटीएफ की टीम ने शेखपुरा पुलिस की मदद से जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शुक्रवार की सुबह पांच बजे छापेमारी कर गांव के अनिल यादव के पुत्र करण यादव को गिरफ्तार किया है। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि दरियापुर गांव से करण राय उर्फ करण यादव की गिरफ्तारी हुई है। छानबीन के दौरान इसका नाम कैरव गांधी अपहरणकांड में सामने आया है। टाटा की एसटीएफ की टीम पकड़े गये युवक को अपने साथ लेकर चली गई है।...