जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर।भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) के बहुप्रतीक्षित और ऐतिहासिक चुनाव 07 जून को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हुआ। इस चुनाव में झारखंड के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज ने कार्यकारी समिति सदस्य पद पर जीत हासिल की।यह चुनाव न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में शांतिपूर्वक और नियमों के अनुसार सम्पन्न हुआ, जो भारतीय वॉलीबॉल में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। उत्तम राज की जीत केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि झारखंड के समर्पित वॉलीबॉल समुदाय की सामूहिक उपलब्धि है। झारखंड वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आरके आनन्द, सचिव शेखर बोस और कोषाध्यक्ष उत्तम राज हैं। लंबे समय से राज्य में वॉलीबॉल के विकास और खिलाड़ियों के हितों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.