जमशेदपुर, फरवरी 18 -- झारखंड के जमशेदपुर में स्थित टाटा जूलॉजिकल पार्क में हैदराबाद से अफ्रीकी शेरों की एक जोड़ी, मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) पहुंची है। यह जोड़ी स्वीकृत पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत नेहरू जूलॉजिकल पार्क से लाई गई है। इसके बदले दो नर मैंड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहर और श्रीदेवी लगभग नौ वर्ष के हैं और प्रजनन आयु के सर्वोत्तम चरण में हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन को उम्मीद है कि यह जोड़ी आने वाले वर्षों में सफल प्रजनन करेगी, जिससे पार्क में शेरों की आनुवंशिक विविधता और दीर्घकालिक स्थिरता मजबूत होगी। इससे पहले जूलॉजिकल पार्क की टीम ने 11 फरवरी को हैदराबाद के लिए रवाना होकर सभी आवश्यक दस्तावेज और स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी की थीं। 16 फरवरी को शेर सुरक्षित रूप से जमशेदपुर लाए गए। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.