पलामू, नवम्बर 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू भाजपा ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के दोषी पदाधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्तगी की मांग को लेकर कचहरी परिसर में एक दिनी धरना दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने किया। धरना के बाद प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन राज्य के सरकारी अस्पतालों में हृदय विदारक घटनाएं घट रही। डॉक्टर्स, दवाई, बेड, एम्बुलेंस के अभाव से त्रस्त गरीब जनता को अब सरकारी अस्पतालों में मौत परोसे जा रहे। विगत दिनों चाईबासा सदर अस्पताल में जिस प्रकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.