रांची, मार्च 19 -- रांची। तीसरा मोर्चा झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। मोर्चा के प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि संयोजक लालचंद महतो के नेतृत्व में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में फिलहाल लालचंद महतो के गिरिडीह लोकसभा सीट से लड़ने पर सहमति बनी है। शेष सीटों पर प्रत्याशियों का निर्णय जल्द लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरा मोर्चा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले लोगों को ही अपना उम्मीदवार बनाएगी। मोर्चा का उद्देश्य समाज को समरस एवं समतामूलक बनाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...