सिमडेगा, नवम्बर 15 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर डीसी कंचन सिंह एवं कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि झारखंड की संस्कृति झारखंड की पहचान है और इसे बचाकर आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य स्थापित करने के लिए हमारे पुरखों ने जो आंदोलन किया जो बलिदान दिए उसे याद रखते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से जनता और अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित होता है जिससे क्षेत्र के विकास का द्वार खुलता है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी लोगों को स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती की शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.