उन्नाव, जनवरी 19 -- चकलवंशी। झारखंड से एक माह पहले युवती लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली। पिता परमेश्वर मुंडा ने 13 दिसंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव पहुंची, जहां युवती को बरामद कर अपने साथ ले गई। झारखंड प्रांत के रामगढ़ जिला के भुरकुढा थाना क्षेत्र के टिपला रेलवे क्रासिंग निवासी परमेश्वर मुंडा द्वारा 25 साल की बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। इस पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सोमवार माखी थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ कोटरा गांव पहुंची, जहां नन्हा के घर से युवती को बरामद कर झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई। इस सम्बंध में थाना प्रभारी योगेश कुमार स...