धनबाद, मार्च 23 -- पुटकी। झारखंड किसान विकास संघ के बैनर तले दामोदर नदी एवं झारखंड की मूल समस्याओं पर दो दिवसीय विचारगोष्ठी पुटकी बलिहारी प्रोजेक्ट श्रमिक क्लब में हुआ। अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामचंद्र रवानी एवं संचालक संजय कुमार ने किया। गोष्ठी में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पीएस शारदा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोगों को संबोधित किया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष रामचंद्र रवानी, मगधेश कुमार, योगेश्वर महतो हजारीबाग, छवि कुमारी, शिबू मुर्मू, उमेश ऋषि, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, रामरतन राम, सुनीता कुमारी, मनोज कुमार, मनोहर बाउरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...