चतरा, सितम्बर 15 -- चतरा, संवाददाता। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी रविवार को चतरा पहुंची। चतरा परिसदन में उनका स्वागत किया गया। स्वागत अवसर पर परिसदन परिसर में जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। बताया गया कि मुख्य सचिव राजगीर से अपने परिवार के साथ रांची लौट रही थी। इसी क्रम में चतरा जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा उनका परिसदन में स्वागत किया गया। उनके साथ उनके पति डीके तिवारी भी थे। इस मौके पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कुछ देर रूकने के बाद सचिव रांची के लिये रवाना हो गयी। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.