रांची, जनवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में यूनाइटेड किंगडम गए प्रतिनिधिमंडल की सराहना की है। उन्होंने इसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज झारखंड की प्राचीन सभ्यता और मेगालिथ विरासत पर लंदन के प्रतिष्ठित संस्थानों में चर्चा हो रही है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मेगालिथ और मोनोलिथ संरचनाएं हमारे आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा है। इन्हें यूनेस्को की सूची में शामिल करने का प्रयास यह दर्शाता है कि हमारी सरकार अपनी जड़ों और जल-जंगल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.