हजारीबाग, फरवरी 5 -- दारू, प्रतिनिधि। झारखंड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी की 125वीं जयंती के अवसर पर दारू प्रखंड स्थित सरस्वती 2 उच्च विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सीओ राम बालक कुमार, बीडीओ हारून रसीद थे। इस मौक़े पर मारूती शरण सहाय, प्रधानाध्यापक परितोष झा सुकेश सहाय, प्रीति प्रकाश, मीना नारायण, ओमप्रकाश, नंदकिशोर, मंजू देवी, मो मोबिन सहित विद्यालय के शिक्षकगण सहित कई लोग उपस्थित थे। संयुक्त बिहार की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी कई बार जेल जा चुकी है। स्वतंत्रता आंदोलन में जेल जाने वाली संयुक्त बिहार की पहली महिला थी। सरस्वती देवी का जन्म 5 फ़रवरी 1901 में हज़ारीबाग बिहारी दुर्गा मंडप के पास हुआ था। इनके पिता राय बिष्णु दयाल लाल सिन्हा संत कोलम्बा कॉलेज के उर्दू, फ़ारसी...