सोनभद्र, फरवरी 9 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रविवार को आयोजित प्रकाश पाली महिला एकदिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को एकतरफा अंदाज में पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। यूपी की ओर से रुचि पाठक ने 44 रन, रिचा राय ने 33 रन और काजल ने 24 रनों का उपयोगी योगदान दिया। झारखंड की गेंदबाजी में गुरलीन कौर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया और मात्र 15.4 ओवर में 168 रन बनाकर मुकाबला अपने ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.