रांची, फरवरी 17 -- झारखंड में रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंदियों को जाति के आधार पर अलग-अलग रखने की जानकारी मिलने के सूचना पर सोमवार को बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने डालसा टीम के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जांच के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। डालसा सचिव राकेश रौशन ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह जांचना था कि जेल में बंदियों को जाति के आधार पर अलग रखा जा रहा है या उनसे कोई अलग तरह का कार्य कराया जा रहा है या नहीं। निरीक्षण दल में अपर न्यायायुक्त अमित शेखर, डालसा सचिव राकेश रौशन, एसडीओ कुमार रजक, जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर, एलएडीसी चीफ पीके श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। यह निरीक्षण झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर किया गया। टीम ने बंदियों के भोजन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.