रांची, नवम्बर 15 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू प्रखंड में शनिवार को झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने 'धरती आबा' को श्रद्धासुमन अर्पित किए। झखराटांड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और लड्डू वितरित किया। भाजपा एसटी मोर्चा के कृष्णा उरांव ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा और प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान खान, समाजसेवी महेश महतो, सतीश साहू, झामुमो के धर्मेंद्र सिंह, जीतनंदन महतो, सूरज प्रमाणिक, दिनेश तिग्गा, एनके यादव, अजय साहू और साहिल गुप्ता आदि नेताओं ने माल्यार्पण किया। बिरसा असहाय आवासीय बाल विकास वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.