रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रैक साइकिलिंग नेशनल चैंपियनशिप के तीसरे दिन सुबह क्वालीफाइंग राउंड के दौरान साइकिल का टायर फटने से झारखंड के खिलाड़ी आमिर रियाज घायल हो गए। रेस के बीच अचानक टायर फटने से उनका संतुलन बिगड़ा और वे ट्रैक पर गिर पड़े। घटना के बाद कुछ देर के लिए प्रतियोगिता रोक दी गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। चोट लगने के बावजूद आमिर रियाज ने हिम्मत नहीं हारी। आयोजन समिति के निर्णय के बाद क्वालीफाइंग राउंड दोबारा कराया गया, जिसमें आमिर ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने 200 मीटर स्प्रिंट में 11.161 सेकंड का समय लेते हुए क्वालीफाइंग राउंड सफलतापूर्वक पार किया और मेन एलीट वर्ग में प्रवेश किया। आमिर रियाज ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.