रांंची, फरवरी 3 -- झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रहा। पूरे प्रदेश में चतरा जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा यहां का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम जिले में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन से चार डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी में बीते वर्ष 2024 में दो फरवरी को अधिकतम तापमान महज 24.3 डिग्री रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, इस वर्ष रांची का न्यूनतम 15.5 और अधिकतम तापमान 29.0 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.