रांची, फरवरी 19 -- Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश का मौसम अब गर्म हो रहा है। धूप तीखी होने के कारण राज्य में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग से आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। इससे यहां आनेवाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है। चाईबासा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम 32.8 और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.