नितेश ओझा। रांची, फरवरी 4 -- पलामू टाइगर रिजर्व में बनने वाले झारखंड के पहले टाइगर सफारी व उससे संबंधित सेवाओं को लेकर मास्टर प्लान बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए पलामू टाइगर प्रोजेक्ट, उत्तर डिवीजन, मेदिनीनगर द्वारा आर्किटेक्चरल कंसल्टेंसी सर्विसेज चयन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते साल अक्टूबर माह में टाइगर सफारी परियोजना प्रोजेक्ट का विस्तृत प्रेजेंटेशन देख इस पर स्वीकृति दी थी।एक साल में तैयार होगा मास्टर प्लान कंसल्टेंसी सर्विसेज को अगले एक साल में प्रस्तावित योजना का मास्टर प्लान तैयार करके देना होगा। पीटीआर के उत्तर डिवीजन में स्थित पुटूवागढ़ क्षेत्र के 500 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के निमित्त भूमि चिह्नित कर ली गई है। वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित करने, प्रकृति स...