वार्ता, फरवरी 16 -- फरवरी के मध्य में ही झारखंड के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। दिन में गर्मी का असर बढ़ रहा है, जबकि रात में अब भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा डाल्टनगंज में 31.4 डिग्री, जमशेदपुर और बोकारो थर्मल में 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है। वहीं लातेहार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.