बांका, मार्च 2 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। देवघर थाना सहित झारखंड के विभिन्न थानों में डकैती और लूटपाट के मामलों में फरार चल रहे कुख्यात सरफुद्दीन मियां को शुक्रवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान हुई। पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के मेंझलाटिल्हा गांव से लगे पहाड़ नाथ शिव मंदिर के जंगलों से धर दबोचा। आनंदपुर थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सरफुद्दीन मियां देवघर थाना सहित झारखंड में छः डकैती और लूटपाट की घटनाओं में वांछित था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर अभियुक्त को देवघर न्यायालय भेज दिया है। इस सफलता को लेकर आनंदपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.