रांची, अगस्त 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को पद्मश्री मुकुंद नायक की अध्यक्षता में हुई। पद्मश्री महावीर नायक, पद्मश्री मधु मंसुरी मौजूद रहे। इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। तीन पदाधिकारियों के रूप में राजकुमार नागवंशी, राकेश रमण, देवदास विश्वकर्मा व चार कार्यकारिणी सदस्यों में मनपुरन नायक, डॉ सुशील अंकन, दीपक सिन्हा, बंदी उरांव का मनोनयन किया गया। सलाहकार समिति में नंदलाल नायक को चुना गया। मौके पर जयकांत इंदवार, अमित तिर्की, श्रीकांत इंदवार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.