जमशेदपुर, फरवरी 1 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के जूनियर खिलाड़ी राजा रणवीर सिंह का चयन झारखंड कबड्डी टीम में हुआ है। जामताड़ा से झारखंड टीम हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है। हैदराबाद में एक से चार फरवरी तक राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के बिपिन सिंह और सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के सचिव जगदीश कुमार द्वारा दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...