गिरडीह, नवम्बर 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन से जुड़े सदस्यों की एक बैठक सोमवार को असुरबांध पंचायत के गुरुटांड़ में हुई। अध्यक्षता दरबारी महतो व संचालन राजकिशोर महतो ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों को यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने यूनियन की नीति सिद्धान्तों एवं कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों मजदूरों एवं बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर मुखर आवाज उठाने के लिए यूनियन का गठन किया गया है। बैठक में असुरबांध पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजकिशोर महतो, उपाध्यक्ष युगल किशोर महतो, सचिव मिथलेश कुमार महतो, उपसचिव विशवनाथ महतो, महासचिव शम्भू कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष द्वारिका महतो, संगठन मंत्री आलम अंसारी को बनाया गया, जबकि महिला मोर्चा में अध्यक्ष बसन्ती देवी, उपाध्यक्ष शबाना बीबी, सचिव म...