संभल, अक्टूबर 27 -- संभल। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव रविवार को सपरिवार श्रीकल्कि धाम ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचे। यहां उन्होंने शिलादान किया और गर्भगृह में स्थापित पवित्र शिला के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इससे पूर्व धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और श्रीकल्कि के जयघोष से वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बन गया। स्वागत के उपरांत न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने अपने परिवार के साथ श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। दोनों के बीच धर्म, समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यायमूर्ति को श्रीकल्कि धाम के निर्माण कार्य, भावी प्रकल्पों और सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी। धार्मिक विधि-विधान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.