आदित्यपुर, नवम्बर 30 -- आदित्यपुर, संवाददाता। झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने शनिवार को आदित्यपुर में बोर्ड की संपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमंडलीय कार्यालय के लिए चिह्नित भूमि और पुराने बने फ्लैटों की स्थिति की समीक्षा की। मीडिया से बात करते हुए पासवान ने बताया कि आदित्यपुर, बागबेड़ा और गोविंदपुर सहित कई क्षेत्रों में पुराने फ्लैट, मकान और भूखंड की स्थिति का आंकलन किया गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से तैयार फ्लैट अब लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो सके। खाली बची जमीन का आवंटन भी लॉटरी और नीलामी के जरिए किया जाएगा। अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए पासवान ने कहा कि बोर्ड की जमीन और फ्लैटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जो लोग नोटिस के बाद ...