हजारीबाग, मार्च 19 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय स्तर की बैठक मंगलवार को विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता दुलारचंद प्रसाद एवं संचालन देवनाथ महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य संयोजक महमूद आलम तथा हजारीबाग जिला कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ राय शामिल हुए। इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सत्र को लेकर रणनीति तैयार किया गया। इसके अलावा आगामी 24 मार्च को झारखंड विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा की गई। राज्य संयोजक ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। विधानसभा घेराव के माध्यम से सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर ठोस पहल की अपील की जाएगी। कहा कि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लंबे समय से आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों, पुनर्वास और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.