रांची, दिसम्बर 18 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के मुड़मा स्थित आईआईएम परिसर में गुरुवार को 'करम डहर' के तत्वावधान में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, प्रसिद्ध कानूनविद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता 'करम डहर' के मुख्य संयोजक राजेंद्र कांत महतो ने की। समारोह में स्व. विनोद बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके संघर्षों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 'हटिया विस्थापित परिवार समिति' के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने कहा कि विनोद बाबू दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने न केवल आंदोलन को प्रखर बनाया, बल्कि राज्य की प्रमुख राजनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.