धनबाद, अप्रैल 18 -- सिजुआ। तेतुलमारी के छोटानागरी बस्ती निवासी झारखंड आंदोलनकारी सीताराम सिंह (79) का निधन बुधवार को उसके आवास में हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कतरास के मां लिलौरी मंदिर मुक्तिधाम में किया गया। मृतक को तीन पुत्र व तीन पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड गया है। उनके निधन पर जिला सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो, पंसस अमृत रवानी, पूर्व मुखिया महादेव महतो, शिवप्रसाद महतो, पूर्व पंसस बिरेन्द्र सिंह, देवनारायण महतो, धर्मेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, सुभाष महतो आदि ने शोक ब्यक्त किया है। चित्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...