रामगढ़, अक्टूबर 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलांगा के लुकैयाटांड़ में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक जट्टाधारी साहू की अध्यक्षता में हुई। संचालन मोर्चा के प्रखंड सचिव कैलाश महतो ने किया। इस बैठक में जिला व प्रखंड क्षेत्र के आन्दोलनकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशन सहित अन्य विभिन्न विंदूओ पर चर्चा की गई। आंदोलनकारी हरि बोल महतो ने कहा कि हम सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। आंदोलनकारियों सरकार से मान सम्मान के साथ जीने का अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष व अनगिनत कुर्बानियों के बाद अलग झारखंड राज्य बना। अलग राज्य का निर्माण में आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान से हुआ है। जट्टाधारी साहू ने कहा कि दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के हाथ लंबे दिनों तक राज्य की बागडोर रहती तो आंदोलकारियों की मांगें कब का पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.