रांची, जनवरी 13 -- रांची। भाजपा नेता व झारखंड आंदोलनकारी वीरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह की माता शशि प्रभा देवी का निधन सोमवार को इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गया। वह 82 वर्ष की थी। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री का हराभरा परिवार छोड़ गईं। उनके अंतिम संस्कार में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उनके परिवार को इस दुख घड़ी में सबल प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...