लातेहार, जून 3 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत अंतर्गत बनियो टोला निवासी झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो कार्यकर्ता भोला उरांव (80 वर्षीय) का निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए बालूमाथ झाबर ,बनियों, कोमर, हाथडीह,धाधु सहित आसपास के कई गांव और मोहल्ले के सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार भोला उरांव कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। भोला उरांव ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद रविवार दोपहर स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर लातेहार पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बैजनाथ राम, झाबर मुखिया शीलो देवी,झारखंड आंदोलनकारी महावीर उरांव, बृजलाल गुप्ता, राजेश उरांव, संतोष कुमार सिन्हा, झाबर के पूर्व मुखिया ऐश्वर्या उरांव,शकील जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.