गिरडीह, अगस्त 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के औंरा पंचायत सचिवालय में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी टेकलाल चौधरी ने की। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के हक-अधिकार को लेकर आवाज बुलंद करने के लिए झारखंड आंदोलनकारी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसके लिए टेकलाल चौधरी को अध्यक्ष, रुपलाल चौधरी को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह को महासचिव, सुदीप जायसवाल को सह सचिव एवं विजय महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। लालो महतो, बलराम चौरसिया, तुलसी महतो, बंधन महतो, उमाशंकर महतो, झारखंडी महतो, जिबलाल महतो, नारायण महतो, कन्हाय महतो, छत्रधारी महतो आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान राशि शीघ्र दिए जाने, सभी आंदोलनकारियों को चिन्हित करते हुए प्रमाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.