गिरडीह, जनवरी 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे गिरधारी महतो की 17 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बगोदर के मुंडरो में मनाई गई। यहां स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पत्नी मानकी देवी सहित परिवार के सदस्यों, पार्टी के नेताओं एवं गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजली अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। झामुमो प्रखंड कमेटी एवं स्मारक समिति के द्वारा पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया था। इसके पूर्व बगोदर स्थित पार्टी ऑफिस में गिरधारी महतो को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पैतृक गांव मुंडरो में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंडरो एवं आसपास के दो सौ से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। पुण्यतिथि के मौके पर लोगों ने झारखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.