बोकारो, दिसम्बर 15 -- फुसरो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी सह मजदूर नेता खगपत महतो की 14 दिसंबर को 9वीं पुण्यतिथि फुसरो के राम रतन उवि ढोरी के निकट उनके पुत्र सह मजदूर नेता बैजनाथ महतो के आवासीय कार्यालय में मनाई गई। यहां इनकी तस्वीर पर फूलमाला पहनाकर कर आगंतुकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, कांग्रेस पार्टी बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, बेरमो चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, झामुमो नेता अनिल अग्रवाल व मदन महतो ने कहा कि खगपत महतो ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे आजीवन मजदूर और किसान हित में काम किये थे। पुत्र सह मजदूर नेता बैजनाथ महतो ने कहा कि उनके पिता अलग झारखंड राज्य निर्माण में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिए थे। वे झारखंड के जन्मदाता स्व विनोद बिहारी महतो व डुमरी के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.