बोकारो, अगस्त 6 -- चास। चास प्रखंड दामोदर पुल के समीप झारखंड आंदोलनकारी कार्यालय में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिशोग गुरू व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर झारखंड आंदोलनकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव पार्वती चरण महतो ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन की निधन एक राजनीतिक व्यक्तित्व का अंत नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा को लगी गहरी चोट है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता को लेकर आजीवन संघर्ष किया। पार्वती चरण महतो ने कहा कि झारखंड को लेकर यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है। इस बाबत झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता दिशोम ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.