रांची, दिसम्बर 16 -- रांची। झारखंड सरकार द्वारा चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को मंगलवार को कांके अंचल कार्यालय में उपायुक्त रांची द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कांके अंचल अधिकारी अमित भगत एवं उप प्रमुख ए बैठा ने झारखंड आंदोलनकारी डॉ. रविंद्र कुमार, राजकुमार साहू सहित अन्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर अंचल कार्यालय में सादे समारोह का आयोजन किया गया। प्रमाण पत्र मिलने पर आंदोलनकारियों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया और इसे झारखंड आंदोलन के संघर्षों को सम्मान देने वाला कदम बताया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.