घाटशिला, जनवरी 7 -- पोटका,संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक बुधवार को सिगदी गांव में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता तपन दास ने की। बैठक में गलत तरीका से खनन कार्य संचालित होने, शाह कंपनी द्वारा प्रदूषण फैलाने, आंदोलनकारियों को उचित मानदेय देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। वहीं, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेंगे और मांगपत्र सौंपा जाएगा। बैठक में नंदलाल सरदार, श्रीकांत सरदार, प्रयाग प्रमाणिक, रंजित बारिक, शिवचरण हांसदा, निखिल भक्त, परिमल दास सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...