लोहरदगा, फरवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारियों ने 50-50 हजार रूपए सम्मान पेंशन सभी आंदोलनकारी को देने की राज्य सरकार से मांग की है। गुरूवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक लोहरदगा के नंदगांव में हुई। इसमें आंदोलनकारियों ने राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी और जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सम्मान पेंशन राशि देने की मांग दोहरायी। मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने और अपने बाल-बच्चों के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए सजग, होशियार और संघर्षशील रहने की जरूरत है। सरकार एक-एक आंदोलनकारी को सम्मान पेंशन समान रूप से जीते जी देने का काम करे। राज्य के सरकारी अधिकारी वर्ग झारखंड आंदोलनकारियों को अपमानित कर रहें हैं। यह दुःखद बात है। ऐसे ऐसे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.