सराईकेला, जनवरी 28 -- राजनगर, संवाददाता। राजनगर प्रखंड सभागार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड अलग राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले 175 चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में झारखंड आंदोलन के संघर्षों और बलिदानों को याद करते हुए अतिथियों और अधिकारियों के हाथों आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजनगर के कड़को गांव निवासी और कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन (केपी सोरेन) को आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र सीओ श्रवण कुमार झा के हाथों सौंपा गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद केपी सोरेन ने कहा कि अलग राज्य का गठन आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाना न केवल उनके योगदान की पहचान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी झारखंड आंदोलन के इतिहास से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.