देवघर, मार्च 4 -- देवघर कार्यालय संवाददाता भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के निशाने पर एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आ गए हैं। झारखंड के सैकड़ों स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने सहित रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट देने के कथित आदेशों का हवाला देते हुए सांसद डॉ. दुबे ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इसको लेकर सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि झारखंड अब इस्लामिक राज्य है। झारखंड सरकार खुद मानती है कि 648 विद्यालयों में छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को होती है। 2007 में यह आदेश कांग्रेस की सरकार में ही लागू हुआ था। बताते चलें कि भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत ने यह मुद्दा लोकसभा में गत 2 अगस्त, 2024 को शून्य काल में उठाया था। सांसद के मुद्दा उठाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने झारखंड ...