सिमडेगा, मार्च 3 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य सरकार द्वारा आयोजित झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीबल कार्यक्रम में जिले के नागपुरी कालाकार को सम्मान मिला है। कार्यक्रम में लोक गायकी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए जलडेगा निवासी जगदीश बड़ाईक को सम्मानित किया गया। पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मसुरी एवं कार्यक्रम में उपस्थित अभिनेत्री शिवानी शर्मा के हाथों प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, अवॉर्ड और अंग वस्त्र देकर जगदीश बड़ाईक को सम्मानित किया गया। बताया गया छठे झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीबल कार्यक्रम में राज्य के कई कलाकारो को सम्मानित किया गया है। इधर जगदीश बड़ाईक को सम्मान मिलने पर जिले के कई लोगो ने बधाई दी है। विदित है कि नागपुरी कलाकार जगदीश बड़ाईक को पूर्व में भी कई पुरस्कार मिल चुके है। ठेठ नागपुरी गीत के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.