गिरडीह, सितम्बर 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड अंडर 23 स्टेट क्रिकेट टीम में गिरिडीह के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी रौनक देव और मो. अफसर हैं। दोनों ही खिलाड़ी तेज गेंदबाज हैं। रौनक देव गिरिडीह के सेनादोनी निवासी पंकज देव के पुत्र हैं। मो. अफसर माथाडीह के रहनेवाले हैं। इसकी जानकारी गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी ने दी है। बता दें कि रौनक देव झारखंड रणजी ट्रॉफी का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अंडर-19 में मो. अफसर का भी चयन हुआ था। इस साल पांडिचेरी प्रैक्टिस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के कारण मो. अफसर का चयन अंदर 23 टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सभी जूनियर खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। चयनित दोनों खिलाड़ियों को गिरिडीह जिला क्रिकेट के सचिव संतोष तिवारी, अध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.