चाईबासा, नवम्बर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने चाईबासा के अरुण मुंधड़ा (जिप्पी) को बीसीसीआई कूच बिहार ट्राफी के लिए झारखंड अंडर-19 टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। चाईबासा के यूरोपियन क्वार्टर निवासी मुंधड़ा वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के साथ-साथ झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के भी आजीवन सदस्य हैं। पूर्व क्रिकेटर रहे मुंधड़ा को क्रिकेट प्रबंधन का भी बेहतर अनुभव है। वे लम्बे समय तक पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रहे हैं। यह दूसरा अवसर है जब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने अरुण मुंधड़ा को ये जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व 20009-10 में विशाल सिंह की कप्तानी वाले झारखण्ड अंडर-16 टीम के भी वे मैनेजर रह चुके हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा एवं महासचिव असीम कुमार सि...