रांची, नवम्बर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर रविवार को सरना समाज और यहां के मूल निवासियों ने देवोत्थान जतरा मेला का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रूप से भगवान शिव की पूजा-आराधना कर जन कल्याण की कामना की। समाज के लोग चुटिया, नामकुम समेत राजधानी के विभिन्न स्थानों पर जुटे। लोगों ने पूजा के साथ इन जगहों पर आयोजित भव्य मेला में पारंपरिक चीजों की खरीदारी का भी आनंद लिया। वहीं, बड़ागांई देवोत्थान धाम परिसर में आयोजित देवोत्थान जतरा मेला रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस मेला में भाग लिया और देवी-देवताओं की पूजा कर अपनी मनोकामना पूर्ण की। यहां पर सुबह से ही पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीष ग्रहण किया। यहां देवोत्थान जतरा मेला का शुभारंभ बड़ागांई ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.