संभल, फरवरी 14 -- थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी ढाकशहीद स्थित प्राचीन झारखंडी शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय मेले को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने टीम के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों व श्रद्धालुओं से अपील की गई कि मेले में डिस्पोजल प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। एडीओ पंचायत ने स्पष्ट कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से गंदगी फैलती है और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इस दौरान अभियान चलाकर कई दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई और भविष्य में इसका उपयोग न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। मेले को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.