रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में सोमवार को 'मेरा युवा भारत' (माय भारत), युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एक विशेष फूड एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माय भारत केंद्र संगठन, रांची के सहयोग से आयोजित इस अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में झारखंड के युग्मित राज्य सिक्किम के 40 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, विवेकानंद यूथ केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल और आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार उपस्थित थे। सिक्किम से आए युवाओं का स्वागत झारखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर की थाप और स्वागत गीतों से किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने झूमर और सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ नृत्य की शानदार प्रस्...