गिरडीह, मई 18 -- गांडेय, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी की खतियानी पदयात्रा सूबे के उप राजधानी दुमका से रांची जाने के क्रम में रविवार दोपहर को गांडेय के मोहदा मोड़ बाजार पहुंची। मोहदा मोड़ में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पार्टी के संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, संदीप मंडल, सुरेन्द्र रवानी, रंजन मंडल, अर्जुन पंडित, बसंत ताती, रंजीत यादव आदि का स्वागत किया। यात्रा में शामिल पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लोगों को उसका हक और पहचान दिलाने के लिए यह खातियानी पदयात्रा सिद्धू-कान्हू की धरती दुमका से शुरू की गई है। पदयात्रा का समापन भगवान बिरसा की धरती रांची में होगी। केन्द्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.