पलामू, मई 18 -- झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत केकरगढ़ पंचायत के गरिहरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आपसी विवाद से क्षुब्ध एक महिला ने पति की हत्या कर शव को सरकारी शौचालय की टंकी में छिपा दिया। घटना के तीन दिन बाद पत्नी के कबूलनामे से मामले का खुलासा हुआ। रविवार को 26 वर्षीय बुधन उरांव का शव शौचालय की टंगी से बरामद किया गया। आरोपी पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दंपति का एक बच्चा भी है। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन के अनुसार, आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति बुधन उरांव अत्यधिक शराब पीता था। नशे में उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार की रात भी नशे में मारपीट करने लगा। इससे नाराज पत्नी ने दांत से काटते हुए धक्का देकर गिरा दिया। फिर टांगी से काटकर बुधन की हत्या कर दी। इसके बाद बगल में सरकारी शौचालय की सोख्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.