बोकारो, फरवरी 20 -- फुसरो। झामुमो प्रमुख दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार गुरुवार को फुसरो नगर क्षेत्र न्यू रोड कलावती भवन में भोलू खान की अध्यक्षता में पार्टी बैठक में विभिन्न वार्डों का पुनर्गठन करते हुए युद्धस्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। बोकारो महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार गरीबों के हित के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजना चला रही है। आज पूरे प्रदेश में आम नागरिकों का जन समस्या का समाधान तुरंत हो रहा है। जनता से जुड़े मामले को मुख्यमंत्री स्वयं अधिकारियों को आदेश देकर समाधान करवा रहे हैं। यादव ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में झामुमो का एक-एक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। जनकल्याणकारी योजना से प्रभावित होकर सरकार की लोकप्रियता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.